The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 ◎ ▶ ⌕FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
⚡न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

शनिवार, 22 अगस्त 2026

4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस cough syrup पर सरकार की सख्ती जानिए क्या है वजह

Fully restricted less than 4 year old children



 केन्द्र सरकार ने 4 साल से कम उम्र बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए cough syrup के फिक्स्ड ड्रग्स कॉम्बिनेशन (FDC) पर प्रतिबंध लगाया है। जिनका बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। क्लोरोफेनिरामाइन मैलेट (Chlorpheniramine Maleate) और फिनाइलफ्रीन हाइड्रोक्लोराइड (Phenylephrine Hydrocloride) है जिन पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। यह कॉम्बिनेशन सर्दी जुकाम के लिए दिया जाता रहा है। इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए सरकार ने रोक लगा दी है।

सरकार ने अपने नए आदेश में जारी किया है जो भी फार्मा कंपनी इस फिक्स्ड ड्रग्स कॉम्बिनेशन को बना रही है। उनको स्पष्ट रूप से चेतावनी देनी होगी। यह कॉम्बिनेशन 4 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिया जाएगा। इस दवा के पैकेट, बॉटल और जो दवा की विवरण सामग्री है वहां लिखा होना चाहिए।

सरकार ने इस फैसले को मेडिकल विशेषज्ञ और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB)  के एनालिसिस और सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। इस दवा के प्रयोग से बच्चों स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। जबकि सर्दी जुकाम में दिया जाने वाले इस कॉम्बिनेशन के अलावा दूसरे विकल्प उपलब्ध हैं।जो सर्दी जुकाम में syrup के रूप में 4 साल से कम उम्र के बच्चों को दिया जा सकता है। 

इससे पहले सरकार ने 15  अप्रैल 2025 को इसके फिक्स्ड ड्रग्स कॉम्बिनेशन Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrocloride को शामिल किया था। सरकार ने अब इसको दायरा बढ़ा कर इस घटक से बनने वाले सभी Formulations पर रोक लगा दी है। इस दवा पर प्रतिबंध सिर्फ चार वर्ष से कम बच्चों के इस्तेमाल पर रोक लगाया गया है।

यह आदेश drugs and cosmetics act 1940 की धारा 26A के तहत लागू किया गया है। इसमें दावा बनाने वाली कंपनियों को लेबल करना होगा। यह दावा चार वर्ष से कम बच्चों के लिए नहीं है। इसके प्रयोग से बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CJP ने 48 घंटे का दिया Altimatem CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे! राहुल गांधी लगातार हमलावर बीजेपी और चुनाव आयोग पर

    चुनाव आयोग की सच्चाई सामने आने के बाद देश भर में राजनीतिक पारा बढ़ गया है। विपक्ष पूरी तरह से बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हो गया है।...