The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

शनिवार, 15 अगस्त 2026

लाल किले से PM मोदी का बड़ा विजन: भारत की ताकत को 7 धाराओं में आगे बढ़ाने का प्लान


15 अगस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले से देश के नाम संबोधन दिया। जिसमें उन्होंने ने देश को आगे बढ़ाने के लिए सप्तधारा का प्लान बताया। जिसमें उन्होंने 7 तरीके बताए और कहा जो विकास तीन से चार दशकों में नहीं हुआ उसको हम शक्ति की सप्तधारा से आने वाले पांच से सात सालों में विकास करेंगे। इससे देश एक नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। लाल किले के भाषण में प्रधानमंत्री जी ने युवाओं पर विशेष ध्यान रखा, शायद दिल्ली के जंतर मंतर आंदोलन से प्रधानमंत्री को युवाओं की ताकत का अनुमान हो गया है। लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले बहुत सारे वादे किए थे, जिनको पूरा होने के लिए 2047 तक एक फाइनल समय मांगा था। इससे पहले भी उन्होंने देश की जनता से कई बार समय मांगा और अब ऐसी क्या स्थिति आ गई कि प्रधानमंत्री पांच से सात सालों में देश को विकसित कर देंगे।

   इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकारों को पर भी तंज कसा और कहा 2004 से 2014 तक मेडिकल कॉलेज में 400 सीटें होती थी और अब 800 सीटें हैं। हमारी फार्मा कंपनी वर्ल्ड की पांच बेस्ट कंपनियों के अंदर होनी चाहिए और हमारे बैंक भी वर्ल्ड के पांच बेस्ट बैंको में एक होना चाहिए।  अब हम शक्ति की 7 सप्तधारा को समझने की कोशिश करेंगे।

 एक करोड़ युवाओं को मिलेगी AI Skills आने वाले एक साल में 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले दिल्ली से आवाह्न किया और कहा आने वाले एक साल में एक करोड़ युवाओं AI Skills दी जायेगी। युवा देश के भविष्य है उन्होंने ने रॉकेट लांच और दूसरे AI के क्षेत्र में अपना योगदान दिया। AI Skills का उद्देश्य भविष्य में युवाओं को AI क्षेत्र में आगे बढ़ना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। दुनिया में बढ़ती AI की टेक्नोलॉजी के बिना कोई देश आगे नहीं बढ़ सकता है।हमारा फोकस युवाओं को AI की skills देना है। AI ट्रेनिंग सेंटर खोलना, डेटा सेंटर बनाना और देश के डेटा को सुरक्षित करना है।

अगले 7-8 वर्षों में 5-8 और सेमीकंडक्टर प्लांट लगेंगे 

आज AI के दौर में सेमीकंडक्टर चिप्स का बहुत बड़ा योगदान है बिना सेमीकंडक्टर चिप के मोबाइल,टैबलेट, लैपटॉप और AI का चलना संभव नहीं है। भारत को सेमीकंडक्टर चिप के मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना है। बिना सेमीकंडक्टर के चिप के AI के क्षेत्र में आगे निकलना संभव नहीं है। इस समय भारत में 3 सेमीकंडक्टर प्लांट प्रोडक्शन कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर चिप का एजुकेशन से लेकर डिफेंस सिस्टम तक प्रयोग होता है। आधुनिक राष्ट्रीय और आर्थिक मजबूती पर निर्भरता बढ़ती है।भारत सरकार के अनुसार पहले 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की मंजूरी 2026  जून में दी गई है जिसमें 164 करोड़ का निवेश किया गया है।

एग्रिकल्चर एण्ड फूड प्रोसेसिंग 

शक्ति की सप्तधारा विजन में एग्रिकल्चर एण्ड फूड प्रोसेसिंग कृषि और खाद्य प्रसंस्करण को भारत के विकास को महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। फसलों की उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना है। भारत को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ना और उचित मूल्य पर फसलों की खरीदारी अच्छी मार्केटिंग करना जिससे ग्रामीण किसानों की आय बढ़ोत्तरी करना है। जिससे रोजगार में और निर्यात में बढ़ोत्तरी करना है। जिससे किसानों को एक अच्छा जीवन मिल सके।

2047 तक 100 G.W. न्यूक्लियर एनर्जी का उत्पादन करना है 

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया 2047 तक 100 G. W. न्यूक्लियर एनर्जी का उत्पादन करना है। जिससे हमारी निर्भरता फॉसिल फ्यूल पर कम हो सके। मौजूदा समय में भारत की न्यूक्लियर एनर्जी लगभग 8.78 G.W. है। इसको बढ़ाकर 2031-32 में लगभग 22 G.W.करना है। सरकार की योजनाओं में बड़े न्यूक्लियर रिएक्टर के साथ स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर को भी शामिल करना है। सरकार का टारगेट है 2033 तक 5 इंडिजिनियस न्यूक्लियर रिएक्टर विकसित करना है इसी तरह सरकार 2047 तक 100 G.W. न्यूक्लियर एनर्जी विकसित करने की बात कर रही है।

भारत के सॉफ्ट पावर को दुनिया में बढ़ाना

भारत के सॉफ्ट पावर को पूरी दुनिया प्रसारित करना जिसमें योग से होने लाभों को पूरी दुनिया को बताना। देश में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स को ग्लोबल लेवल पर इंट्रोड्यूस्ड करना। फिल्म और एंटरटेनमेंट, गेमिंग animationVFX, डिजिटल कंटेंट, हैंडीक्राफ्ट और कल्चर डिप्लोमेसी करना। भारत में बनी इन सब कंटेंट को पूरी दुनिया में प्रमोट करना है।

ग्रीन और ब्लू इकॉनमी को बढ़वा देना

इसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ नई ऊर्जा के समुद्रीय संसाधनों और रोजगार के अवसरों को आर्थिक विकास के साथ जोड़ना है। हरित अर्थव्यवस्था जिसमें पर्यावरण पर प्रदूषण के दबाव को कम करना। इसके साथ ही मत्स्य पालन और समुद्रीय संसाधनों का उपयोग करना और रोजगार के अवसरों को बढ़वा देना।

फ्री ऑनलाइन कोचिंग  की व्यवस्था 

इसी क्रम प्रधानमंत्री ने कहा कॉम्पिटेटिव एग्जाम के तैयारी करने वाले छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था करने का वादा किया।जो छात्र दूर दराज क्षेत्रों में रहते हैं उनके लिए यह अच्छा मौका है घर पर रहकर ही तैयारी की जा सकती। हालांकि सरकार ने ये अस्पष्ट नहीं किया है कि परीक्षाओं के लिए और कब से चालू होगी स्कीम।
    
     सरकार ने कुछ प्रोजेक्ट को पांच से सात सालों में पूरा करने का दावा किया है और कुछ प्रोजेक्ट 2047 तक प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद, भारत देश विकसित देश बनेगा। और नक्सलवाद को लेकर भी बहुत सारी बातें कही, नक्सलवाद तो खत्म हो गया 2026 में यह सरकार की पहल थी जिसे पूरा किया। लेकिन सवाल अभी खत्म नहीं हुए प्रधानमंत्री जी ने मणिपुर के लिए कुछ नहीं बोला और अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन पर कुछ नहीं बोला, क्या कारण है प्रधानमंत्री इन सवालों पर चुप हैं। ये है प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत का रोडमैप।
 
   



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ECI में SIR को लेकर मतभेद, दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार दर्ज कराई औपचारिक आपत्तियां फिर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

    इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के काले कारनामों का खुलासा The Indian Express की रिपोर्ट में हुआ है। जिसमें SIR (special intensive revisio...