सनराइज हैदराबाद ने आगामी IPL 2027 के लिए खेलने वाले खिलाडियों और जिन खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। एसआरएच ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें ट्रैविस हेड को बाहर किया गया।
IPL 2027 का सीजन आने वाला है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। सनराइज़र्स हैदराबाद ने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट की जारी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा , पैट कमिंस, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन पर भरोसा किया है। वही ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को बाहर किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 खिलाड़ियों को अपने साथ रखा है। इसका टोटल बजट 125 करोड़ है। मिनी ऑक्शन के लिए 40.15 करोड़ बजट अभी शेष है,जिसमें नए खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
SRH के फैसले के बाद ट्रैविस हेड को निकल दिया गया है। जिसकी चर्चाएं हो रही हैं। पिछले कई सीजन से ट्रैविस हेड टीम के आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं। IPL के मैंचों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उनके टीम से जाने के बाद टीम के ओपनिंग में नया कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि ट्रैविस हेड का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। हेड के अलावा टीम ने जेराल्ड कोएत्जी, डेविड पेन, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, कामिंदु मेंडिस और दिलशान मदुशंका जैसे खिलाड़ियों को भी बाहर किया गया है।
सनराइज हैदराबाद ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें अभिषेक शर्मा ,ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा ,पैट कमिंस, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, खलील अहमद (ट्रेड), क्रेन्स फुलेत्रा, नाथन एलिस (ट्रेड), प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, टी. नटराजन (ट्रेड) शामिल हैं। इसके साथ ही ट्रैविस हेड, जेराल्ड कोएत्जी, डेविड पेन, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, कामिंदु मेंडिस और दिलशान मदुशंका जैसे खिलाड़ियों को भी बाहर किया गया है।
16 दिसंबर को ITC ग्राउंड गोवा में नीलामी की जाएगी। SRH के पास अभी 7 खिलाड़ी कम है, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे और लगभग 40 करोड़ बजट शेष है। इस बार SRH की रणनीति क्या रहेगी । हालांकि टीम ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम को आक्रामक शुरुवात देने वाले हैं। अब देखना होगा कौन दे नए खिलाड़ी शामिल होंगे। सबकी नजरें 16 दिसंबर पर टिकी हुई हैं।
