The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 ◎ ▶ ⌕FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
⚡न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

Latest from The Public Pahuch

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग का शांति प्लान, दुनिया की नजरें तीन महाशक्तियों पर ,

 

दुनिया की नजरें जिनपिंग पर

  यह तीनों महाशक्तियों की औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक इतिहास में पहली बार हुई है। जिसमें शांति घोषणा पत्र दिया गया और इतिहास में पहली बार औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक हो रही है।

 दुनिया की नजरें अब इस सम्मलेन पर टिकी हैं। एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन की बैठक चीन के शेनझेन में हो रही है। इसमें तीनों महासक्तियां एक साथ मिलकर दुनिया के बड़े मुद्दों पर बात करेंगी। जिसमें वैश्विक संकटों से निपटने के लिए अहम फैसले लिए गये। जिसमें परमाणु, ऊर्जा, खाद्य और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। तीनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच त्रिपक्षीय औपचारिक बैठक करीब 90 मिनट तक चली। जिसमें दुनिया को शांति का संदेश दिया। 

चीन एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन की बैठक कर रहा है। जिसमें दुनिया की तीन महाशक्तियां शामिल हुई हैं। जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन तीनों देश मिलकर दुनिया में शांति के लिए बैठक कर रहे हैं। बैठक ऐसे समय हो रही है जहां दुनिया में चारों तरफ अशांति फैली है।  रूस, यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। अमेरिका, इज़राइल और ईरान का युद्ध चल रहा है। इसके साथ ही दुनिया की राजनीति में उथल पुथल मची हुई है और ये तीनों देश इतिहास में पहली बार औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक कर रहे हैं।

ये तीनों देशों ने परमाणु हथियारों को लेकर कम करने का ऐलान किया और दुनिया में शांति बनी रहे। क्या आपको पता है , दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार इन्हीं चीन, अमेरिका और रूस के पास हैं। दुनिया में करीब 12,187 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 11,082 परमाणु हथियार इन्हीं तीन देशों के पास है। दुनिया के 91% परमाणु हथियार रूस, अमेरिका और चीन के पास हैं। चीन, रूस और अमेरिका दुनिया में शांति चाहते हैं तो सबसे पहले अपने परमाणु को खत्म करना चाहिए।इसके बाद शांति का संदेश देना चाहिए।

अमेरिका, चीन और रूस तीनों देश दुनिया को गुमराह कर रहे हैं। अमेरिका जो शांति का डंका बजा रहा है। उसने दुनिया भर में अपने सैन्य अड्डे बना रखे हैं। अंतर्राष्ट्रीय नियमों को तोड़कर दूसरे देशों के संसाधनों पर कब्जा कर रहा है। कैसे गलत तरीके से वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति को उठा लेता है। इसके साथ इज़राइल और अमेरिका ईरान के साथ युद्ध कर रहा है। जिसमें निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। चीन किस तरह दुनिया भर में साइबर अटैक कर रहा है। जिसमें चीन बिना सामने आए साइबर वॉर कर रहा है।

रूस चार साल से लगातार यूक्रेन के साथ वॉर कर रहा है। रूस ने यूक्रेन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इस वार में दोनों तरफ के निर्दोष लोगों ने जान गवांई है। यूक्रेन 100 साल पीछे चला गया है। लोगों के पास खाने के लिए नहीं है। ये तीनो देश एक दूसरे को आगे बढ़ने नहीं देना चाह रहे हैं। और पूरी तरह से दुनिया को कंट्रोल करना चाहते हैं। लोग इनसे परेशान हो गए हैं। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव जिस तरह से लोगों ने उत्साह दिखाया है और आने वाले 2 साल बाद पूरी तरह से ट्रंप को अमेरिका की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी,क्योंकि लोगों को शांति चाहिए।

ये सुपरपावर चाहते ही नहीं है कि दुनिया में शांति बनी रहे। ये अपने फायदे के लिए लगातार एक दूसरे को लड़वाते रहते हैं और खुद दूर रहते हैं। दिखावा करते हैं शांति इनका मकसद ही नहीं है। एआई को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। एआई दुनिया को खत्म कर देगी लेकिन एआई में सबसे ज्यादा इन्वेस्ट यही देश कर रहे हैं। एक तरह कहा जाय। तो ये दुनिया को गुमराह कर रहे और दूसरों को आगे बढ़ना भी नहीं देना चाहते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग का शांति प्लान, दुनिया की नजरें तीन महाशक्तियों पर ,

    यह तीनों महाशक्तियों की औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक इतिहास में पहली बार हुई है। जिसमें शांति घोषणा पत्र दिया गया और इतिहास में पहली बार औपच...

भाषा / Language