The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

बुधवार, 26 अगस्त 2026

योगी सरकार की तरफ से महिलाओं को बड़ी सौगात! महिला सम्मान के रूप में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस सुविधा

 

योगी सरकार की बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। जिसको मुख्यमंत्री ने आज हरी झंडी दिखा दी है। जिसके लिए उन्होंने ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृत्वशक्ति योजना का शुभारंभ किया है। इसमें महिला सम्मान के रूप में 60 साल अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सौगात दी है।

जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव समय नजदीक आ रहा है देश की छोटी बड़ी सभी पार्टियां किसी न किसी तरह लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नए नए सौगात और ऑफर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सम्मान देने के लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। जिससे उन महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न  करना पड़े और सुरक्षित आ  और जा सके। इस योजना को लेकर बाकायदा कैबिनेट की बैठक से योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हरी झंडी मिल गई है। 

उत्तर प्रदेश की सड़क परिवहन विभाग के बसे चलाई जाएंगी जिसमें इन महिलाओं के आने जाने के लिए फ्री व्यवस्था होगी।नगर निगम की तरफ से इन महिलाओं के वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड से नए विशेष स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। जिनके पास ये कार्ड होंगे वो महिलायें बिना किस रोक टोक के फ्री बस यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती है। इन बसो के द्वारा प्रतिदिन लगभग 88 लाख महिलाओं को आने जाने की सुविधा का लाभ मिलने का अनुमान है। जिससे महिलाओं के आवागमन को सुलभ बनाया जा सके। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति के साहस और पराक्रम की बात की और इसको नारी सम्मान और सशक्तिकरण का उदाहरण बताया ।रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को अपने एक सहयात्री के 27-28 व 29 को इस योजना का लाभ मिलेगा। वही इसके एक 60साल से अधिक उम्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा।

इस योजना में प्रतिदिन करीब 88 लाख महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। इस योजना में सरकार हर महीने 22.55 22 करोड़ 55 लाख खर्च करेगी। योगी सरकार ने इसको नारी सम्मान और सशक्तिकरण बताया है। जिससे उनकी सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित किया जा सके। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ECI में SIR को लेकर मतभेद, दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार दर्ज कराई औपचारिक आपत्तियां फिर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

    इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के काले कारनामों का खुलासा The Indian Express की रिपोर्ट में हुआ है। जिसमें SIR (special intensive revisio...