सीएम आदित्यनाथ योगी के दावों से यूपी में भूचाल आ गया है। उनका दावा है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान 1.27 करोड़ हिन्दुओं के वोट काटे गए हैं। जबकि 1.66% मुस्लिम वोटर्स की बढ़ोत्तरी हुई है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है और सियासी जंग शुरू हो गई है। यूपी में चुनाव हो और हिंदू मुस्लिम पर राजनीति न हो, संभव ही नहीं है। इसके बिना चुनाव पूरा ही नहीं हो सकता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन दौरान करीब 1.27 करोड़ हिन्दू मतदाताओं के नाम चुनाव लिस्ट से बाहर कर दिये गए हैं। जबकि वही पर 1.66% मुस्लिम मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। इसको लेकर चुनावी चर्चा बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को (CEI) ज्ञापन सौंपा गया है।SIR के दौरान काटे गए वोटर्स को दुबारा मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की गई है। 9 नवम्बर को आजतक के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा कहा। जिन वोटर्स के पंचायत चुनाव की सूची में शामिल थे, और विधानसभा मतदाता सूची से कैसे गायब हो गए। हालांकि इस सवाल का जवाब शायद विपक्ष के पास नहीं है। इसके लिए योगी जी को प्रधानमंत्री और CEC ज्ञानेश कुमार से पूछना चाहिए। शायद इसका उत्तर मिल जाए।
यूपी में 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर्स के नाम काटने और 1.66% मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में वोट बढ़े हैं। आज तक के प्रोग्राम में पूछे जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा विपक्ष पूरी तरह प्रोपगंडा फैला रहा है। यूपी की सच्चाई क्या है? अखिलेश यादव को बोलो न कि मांग करे कि SIR वापस लिया जाय। वो मांग नहीं करेगा। इसलिए मांग नहीं करेगा क्योंकि यूपी के अंदर SIR के पहले जितने मुस्लिम मतदाता थे उन मुस्लिम मतदाताओं में 1.66% की वृद्धि हुई है। SIR के बाद और हिंदू मतदाताओं की मैंने बताया न क्या स्थिति है। यहां पर मुख्यमंत्री को सही आदमी से सवाल करना चाहिए था।
यूपी सीएम , कैसे ये नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं और इसके पीछे कौन है। यूपी पंचायत चुनाव में 66 लाख मतदाताओं के नाम पंचायत सूची में हैं और 55 लाख हिन्दू मतदाताओं को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा था, लेकिन उनके नाम विधानसभा मतदाता सूची में नहीं हैं। इसके अलावा 18-19 वर्ष के करीब 4.5 लाख युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर होने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ का निशाना विपक्ष नहीं, ECI और मोदी सरकार पर है।
यूपी सरकार कही न कही एक तरह से दिल्ली सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है। यूपी और दिल्ली में विरोधाभास दिखाई दे रहा है सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई सवाल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर उठाए हैं। कहा जाय तो चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब एक सरकार खुद के सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है। तब चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जिस प्रकार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने खुलासा किया है। इससे साफ है कि, चुनाव आयोग पारदर्शिता से काम नहीं कर रहा है और चुनाव को चोरी किया जा रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ मतदाता सूची से हटाये गये नामों को जोड़ने की बात कर रहे हैं वहीं पर विपक्ष SIR की पारदर्शिता और प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। अब सबकी नजरें 17 नवंबर को जारी होने वाली प्रारूप मतदाता सूची और चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण पर टिकी हैं। इससे स्पष्ट होगा कि कितने पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूटे हैं और उन्हें दोबारा शामिल कराने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।



