बिहार में 19 सितंबर को जमुई जिले में एक घटना सामने आई है। जिसमें कुछ मनचले लड़के नाबालिक लड़की के साथ बदसलूकी करते नजर आये।
बिहार में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बिहार जिले के माडवा की है। जिसमें एक नाबालिक लड़की अपने दोस्त के साथ मड़वा पहाड़ी की ओर जा रहे थे। यह रास्ता सुनसान रहता है। जहां पर कुछ मनचलो ने लड़की के साथ उसके दोस्त को भी पीटा। जिसके बाद मनचलों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करते नजर आये। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामला सामने आया। जो एक बार फिर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
मामला सामने आने पर पुलिस ने FIR दर्ज किया और एक SIT (Special Investigation Team)टीम का गठन किया। पुलिस के अनुसार SIT टीम का गठन SDPO दीप्ति मोनाली की अगुवाई में किया गया। जिसका उद्देश्य मामले की जांच करना, आरोपियों की पहचान करना और डिजिटल डेटा को सुरक्षित करना है। प्रारंभिक कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक मुख्य आरोपी नंदन यादव और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ से जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार POCSO Act और BNS की धाराओं में FIR दर्ज किया गया है। POCSO Act का उद्देश्य बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों को रोकना है। ऐसे होने वाले अपराधों की कानूनी कार्यवाही के लिए विशेष प्रावधान उपलब्ध कराना है। इस मामले में जांच एजेंसियां वीडियो, और इससे जुड़े दूसरे साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।
ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर भी पुलिस उन सोशल अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज कर रही है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पीड़िता को अतिरिक्त मानहानि का नुकसान हो सकता है। उसकी पहचान सार्वजनिक हो सकती है। जिससे उसकी सुरक्षा का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे वीडियो पोस्ट करने पर पुलिस कार्यवाही कर सकती है।
जेडीयू के उमेश कुशवाहा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष हैं और श्रावण कुमार बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। इसके बयानों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इनका कहना है ऐसी छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। छिटपुट घटनाएं होती रही हैं। दुनिया अपराधों से मुक्त नहीं है। कभी कभार ऐसी घटनाएं होती रही हैं। जिसके बाद दोषियों को सजा देने की बात कही। बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने वीडियो दिखाए जा रहे हैं, जिसमें वो महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बाते कर रहे हैं। लेकिन इसके उल्टा बिहार में मनचले एक नाबालिक लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें