The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 ◎ ▶ ⌕FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
⚡न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

Latest from The Public Pahuch

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

CJP के ऐलान के बाद दिल्ली में आज से 57 metro station बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोग CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में जंतर मंतर पर न पहुंच सके

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो

  जब से CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर , CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि लोग जंतर मंतर पर न पहुंचे। जाहिर सी बात है यह सब सरकार के आदेश पर हो रहा है।

CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। जब से CJP और AISA संगठन की तरफ से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सरकार के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने आज 9 बजे से 57 metro station बंद कर दिया है। प्रस्तावित प्रतिबंधों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, जनपथ, नई दिल्ली, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इन प्रतिबंधों से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो सकती है। ये सेवाएं तब तक बंद रहेंगी, जब तक यह स्थिति बनी रहेगी। सरकार के आदेश पर दिल्ली पुलिस की यही कोशिश रहेगी, किसी तरह से प्रदर्शन को खत्म किया जा सके। जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है और पिछली बार की तरह, अब गलती नहीं करना चाहती है।

इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। बैरीकेडिंग की जा रही है और कई लेयर की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। CAPF के 23,000 जवान में दिल्ली में तैनात किया गया है। जिसमें से कुछ जवानो को बंगाल और जम्मू कश्मीर से हटाया गया है। अतिरिक्त पुलिस बलों में CRPF, SSB, RAF, ITBP और CISF की कंपनियां शामिल की गई है। दिल्ली छावनी में बदल गई है, अपने ही लोगों दबाने में जो CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। जबकि ज्ञानेश कुमार झूठ सामने आ गया है। सुप्रीम कोर्ट CJI सूर्यकांत ने कहा है कि फॉर्म 6 में कोई भी बदलाव कोर्ट की सहमति से नहीं हुआ है।

इसके बावजूद सरकार ज्ञानेश कुमार के बचाव में हजारों पुलिस बल की तैनाती दिल्ली में कर दी है। उसके खिलाफ कोई आवाज न उठा सके। CEC ज्ञानेश कुमार सहित सुखवीर सिंह संधू और विवेक जोशी की एक ज्वाइंट मीटिंग करवाके इस मुद्दे को कम कर सकती है। सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है। सरकार को क्या डर है। बंगलौर में प्रदर्शन हुआ जिसमें ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारे लगे। वोट चोर गद्दी छोड़। जिसमें अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास, ध्रुवराठी और प्रकाश राज एक्टर शामिल थे।

दिल्ली डीसीपी सृष्टि पांडे का बयान आया है। दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है। किसी तरह से लोगों का इक्कठा होना, BNSS की धारा 163 उल्लंघन माना जाएगा। पुलिस लीगल कार्यवाही करेगीं। पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है, लोग जंतर मंतर दिल्ली में न आए। दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके लिए 37 सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए हैं और दिल्ली के 15 पुलिस जिलों में डिटेंशन सेंटर तैयार किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और लगभग 600 बसों की व्यवस्था की गई है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग का शांति प्लान, दुनिया की नजरें तीन महाशक्तियों पर ,

    यह तीनों महाशक्तियों की औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक इतिहास में पहली बार हुई है। जिसमें शांति घोषणा पत्र दिया गया और इतिहास में पहली बार औपच...

भाषा / Language