एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) ने 13 मार्च 2026 को एक अमेरिकी नागरिक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को अलग अलग जगहों से अरेस्ट किया।
द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार जिन 6 यूक्रेनी नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक को UAPA ( अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) के तहत NIA ने गिरफ्तार किया था। जिनको दिल्ली के राउज रेवेन्यूव कोर्ट ने बेल दे दिया है। कोर्ट ने 25 सितंबर को इन सातों को अपने देश जाने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है। लेकिन NIA की जांच और केस जारी रहेगा। एक महीने के लिए यह छूट मिली है और इसके बाद वापस आ कर कोर्ट को सूचित करना होगा। NIA की जांच मे सहायता करना और वीडियो कांफ्रेसिंग व्यक्तिगत रूप से जांच में शामिल होगा। 24 घंटे के अंदर रेसिडेंशियल ऐड्रेस,ईमेल और वर्किंग फोन नंबर NIA को देना होगा। ट्रेवलिंग पर रोक लगाई है। पासपोर्ट जारी करने और शहर से बाहर जाने की अनुमति कोर्ट ने दी है।
मैथ्यू वैन डाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को NIA ने अलग अलग एयरपोर्ट से 13 मार्च 2026 को पकड़ लिया। 3 यूक्रेनी नागरिकों को लखनऊ एयरपोर्ट और 3 यूक्रेनी नागरिकों को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ लिया। एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डाइक को NIA ने कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ लिया।मामले की जांच NIA ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू की थी। शुरुआत में UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि बाद में दाखिल पहली चार्जशीट में UAPA की धाराएं शामिल नहीं की गईं। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि UAPA से जुड़ी जांच अभी जारी है। सीधे तौर पर NIA की जांच और गृह मंत्रालय का आदेश कही न कही इन लोगों के रिकॉर्ड हमारी IB और R&AW के पास थे।
इससे पहले सातों दिसम्बर 2025 को वैध दस्तावेज के साथ भारत आए। दिल्ली, मुम्बई से गुवाहाटी पहुंचे और इसके बाद मिजोरम गये। मिजोरम जाने के आवश्यक प्रोटेक्ट एरिया परमिट (PAP) नहीं था। 5 मार्च 2026 को यही लोग म्यांमार के रास्ते अवैध रूप से भारत पहुंचे। NIA के अनुसार ये सातों विदेशी नागरिक आतंकीय गतिविधियों से जुड़े समूहों से इनके तार जुड़े हैं। ड्रोन वॉर्वफेयर के प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त थे।लेकिन कोर्ट का मानना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर UAPA नहीं लगाया जा सकता है और न ही इससे सम्बंधित धाराएं लगाई गई हैं।
UAPA से जुड़े मामलों में बंद सातों विदेशी नागरिकों को कोर्ट से बेल मिलने पर कांग्रेस के कई नेता सरकार पर हमलावर हैं। सरकार अमेरिका के दबाव में आकर ये फैसला लिया है और यहां नोएडा डीएम मेधा रूपम फर्जी NSA लगाकर लोगों को बंद कर रही हैं।
मैथ्यू वैन डाइक जो अमेरिका की इंटेलीजेंस एजेंसी में काम कर चुका है। इसने अपने कई इंटरव्यू में इस बात को बताया और कही पर खुद को फिल्ममेकर बता रहा है। इन जासूसों की कोई एक आइडेंटिटी(पहचान) नहीं होती है। समय,लोकेशन और ऑपरेशन के साथ आइडेंटिटी बदलते रहते हैं।



