The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 ◎ ▶ ⌕FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
⚡न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

15 अगस्त को लेकर दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद, CCTV से होगी कड़ी निगरानी

 

Security agency in delhi

Independence day 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सुरक्षा बढ़ाना शुरू कर दिया है। खुफिया इंटेलीजेंस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकीय घटनाओं के होने की संभावना है।जिससे दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट में है और दिल्ली को सुरक्षित करने के लिए कई लेयर सिक्योरिटी बना रही है। इसी चलते पुलिस ने 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर को जारी कर दिया है और इनके पोस्टर्स को अलग अलग जगह पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने इन आतंकियों की छान बीन की है, इन सबका नाम पहले से किसी न किसी आतंकी गतिविधियों से जुड़ा पाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इन पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील है यदि इनमें से कोई संदिग्ध गतिविधियों में दिखे तो पुलिस को जानकारी दें। पुलिस ने दिल्ली के लाल किले से लेकर संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

  15अगस्त को दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पर्व को मानते हैं और तिरंगा फहराते है। प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े नेता लाल किले से देश के नाम संबोधन करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15000-20000 सैनिकों की तैनाती की जा रही है। 1000 CCTV cameras लाल किले के आस पास लगाए जा रहे और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। जिससे आने जाने वाले लोगों की निगरानी की जा सके। पुलिस किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों में बदलाव किए गए हैं। जिससे आवागमन को कम किया जा सके।

   इंडियन मुजाहिदीन के 5 आतंकी हैं कर्नाटक के भटकल निवासी इकबाल भटकल, रियाज भटकल, बंगलुरू निवासी जुनैद अहमद, यूपी के आजमगढ़ के निवासी मोहम्मद खालिद और महाराष्ट्र पुने के निवासी मोहसिन चौधरी सुरक्षा एजेंसियां के लिस्ट में हैं।

    खालिस्तानी संगठन के 8 आतंकी शामिल हैं बबर खालसा इंटरनेशनल के वाधवा सिंह बबर, पुरुषोत्तम सिंह पम्मा और हरबिंदर सिंह रिन्दा, गुरमीत सिंह बग्गा, भूपेंद्र सिंह भिंडा, खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह, परम जीत सिंह पम्मा और खालिस्तानी टाइगर फॉर्स के अर्शदीप डाला सुरक्षा एजेंसियां की नजर में हैं।

  6 अलकायदा से जुड़े पाए गए हैं सम्भल निवासी मोहम्मद सर्जील अख्तर, दिल्ली के सलेमपुर निवासी मोहम्मद रेहान, झारखण्ड क्षेत्र के निवासी आबू सूफियान, जमशेदपुर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियन, बंगलूरू निवासी मोहम्मद शहीद फैजल उर्फ उस्ताद  और हैदराबाद निवासी मोहम्मद उमर मोहम्मद उमर इसमें  शामिल हैं ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CJP ने 48 घंटे का दिया Altimatem CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे! राहुल गांधी लगातार हमलावर बीजेपी और चुनाव आयोग पर

    चुनाव आयोग की सच्चाई सामने आने के बाद देश भर में राजनीतिक पारा बढ़ गया है। विपक्ष पूरी तरह से बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हो गया है।...