झारखण्ड में अनियमित जेपीएससी परीक्षा भर्ती को लेकर लगातार छात्र आंदोलन बढ रहा है। आज 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा का घेराव करने एलान किया है। इसके छात्र लिए आगे बढ़ रहे थे। छात्र बैरिकेडिंग हटा कर आगे बढ़ने के कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस छात्रों पर वाटर कैनन चलाया गया। टियर गैस और लाठीचार्ज भी किया गया। इसके बावजूद भी छात्र आगे बढ़ते रहे। छात्र दूसरे रास्तों से विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार लगातार पुलिस बल का प्रयोग कर रही है।
छात्रों ने कहा है आंदोलन लगातार होगा जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं सुनेगी। सरकार की कार्यवाही दिखाई दे रही है लेकिन छात्रों को भरोसा नहीं है। JPSC मामले चल रही सीआईडी जांच में बड़ा एक्शन लिया गया है।जिसमें जेपीएससी पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रों का कहना है इसकी जांच सीबीआई करे और 14वीं परीक्षा रद्द हो। और इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाए। छात्रों और सरकार के संगठन से बातचीत भी हुई लेकिन सरकार किसी निर्णायक मोड़ तक नहीं पहुंची।
झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार अभीतक समझ नहीं पाई कि छात्रों के मुद्दे क्या हैं। जो सीजेपी आंदोलन जंतर मंतर दिल्ली में हुआ था। ये सरकार वही दोहरा रही है। इसमें छात्रों के साथ बर्बरता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सरकारों को समझना पड़ेगा ये पढ़े लिखे हैं अनपढ़ नहीं है इनके मुद्दे करप्शन, घोटाल और चोरी के खिलाफ है न की ये सरकार के विरोध में हैं। इसमें एक नया कारनामा देखने को मिला है जिसमें सरकार ने मीडियाकर्मी, शिक्षक तक को नहीं छोड़ा गया है और छात्र तो लाठीचार्ज खा ही रहे हैं।
टाइगर जयराम महतो झारखंड में डुमरी विधानसभा से विधायक है और उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं है। जो JPSC और JSSC परीक्षा में भर्ती घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ है। उसका पैसा विधायिका तक पहुंचता है। इसीलिए सरकार कार्यवाही से बच रही है इसमें कही बड़े लोगों का ब्लैक कॉलर व्हाइट न हो गए और इसमें घोटाला हुआ है वो लाखों का नहीं करोड़ों का है। टाइगर महतो जंतर मंतर दिल्ली में हो रहे आंदोलन में छात्रों को सपोर्ट किया था और अब झारखंड रांची में छात्रों का सपोर्ट कर रहे हैं।
छात्रों की राहुल गांधी से अपील है यदि राहुल गांधी सच में छात्रों के हितैषी हैं उनकी गठबंधन की सरकार है।इस उनको एक्शन लेना चाहिए।वे देश भर में छात्रों के लिए अलग अलग राज्यों में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं। उनको रांची आकर भी छात्रों बात चीत करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें