The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 ◎ ▶ ⌕FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
⚡न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

राजस्थान में CJP प्रवक्ता पर कथित हमला, स्कूल निरीक्षण के दौरान मचा बवाल

 

स्कूल निरीक्षण के दौरान सीजेपी प्रवक्ता से हुई मारपीट

 एक आंदोलन के तहत CJP टीम और उसके प्रवक्ता आशुतोष रांका स्कूल निरीक्षण करने के लिए राजस्थान पहुंचे थे। स्कूल का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कंवरपुरा (जयपुर) बताया जा रहा है। जहां पर कुछ लोगों ने उन्हें स्कूल के अंदर जाने से रोका और उनके साथ मार पीट भी हुई। CJP को अंदर जाने से रोके जाने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गांव के लोगों को साधुवाद दिया। उन्होंने ने कहा ये लोग हमारी शिक्षा व्यवस्था में व्यवधान डालने के लिए स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने गांव वालों की काफी प्रशंसा की। इससे पहले भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदेश दिया था किसी को बिना अनुमति के स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि कोई भी संस्था सुचारू रूप से चल रही है तो निरीक्षण करने पर कोई समस्या या रोक नहीं होनी चाहिए।

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका मीडिया से बात करते हुए कहा और शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाए हैं जिनके साथ मारपीट हुई वो सब बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। स्कूल के अंदर जाने पर इन लोगों ने मारपीट किया ईंट, पत्थरों से गाड़ी के शीशे तोड़े। आगे उन्होंने कहा यह सब पहले से प्लान था और पुलिस से बात की लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए मना कर दिया, की यह तुम्हारा मामला है। इससे एक बात साफ है सरकार की तानाशाही चरम पर है।

शिक्षा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए भैंस के तबेले के अंदर वर्ल्ड क्लास AI  क्लास चल रही हैं। चमकती हुई सीटें, स्मार्ट बोर्ड्स और न्यू टेक्नोलॉजी से क्लास चल रही हैं। तो फिर उन्हें इसे पूरी दुनिया को दिखाना चाहिए। जिससे दूसरे देश भी सीख सके और वो आगे बढ़ सकते हैं। सरकार मनसा साफ है उनको  इससे कोई मतलब नहीं है। स्कूलों की छतें गिर रही हैं। किताबें और टीचर्स नहीं हैं। मिड डे मील में पानी परोसा जा रहा है।

ये समस्या किसी एक राज्य की नहीं है बिहार, उत्तर प्रदेश अलग अलग राज्यों में यही समस्याएं सामने आ रही हैं। अभी हाल में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बच्चे सड़कों पर धरना दे रहे थे। वहां भी टीचर्स नहीं हैं। NTA में अब भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इतना सब कुछ हो जाने के बाद, सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। AI पेपर बना रहा है इसके बावजूद इन लोगों के पास पेपर पढ़ने का समय नहीं है। शिक्षा व्यवस्था के नाम पर क्या ही चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ECI में SIR को लेकर मतभेद, दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार दर्ज कराई औपचारिक आपत्तियां फिर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

    इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) में, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के काले कारनामों का खुलासा The Indian Express की रिपोर्ट में हुआ है। ज...