लखनऊ में 17 अगस्त 2026 को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर धरना दिया। करीब 250-300 छात्राएं स्कूल से निकलकर और दुबग्गा कानपुर बाईपास और बालागंज चौराहे की तरफ पहुंची। जहां अपनी मांगे रखी ,हमारे स्कूल में फिजिक्स, बायोलॉजी और दूसरे सब्जेक्ट के शिक्षक नहीं हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है। इन छात्राओं ने तरह से हाइवे को ब्लॉक कर दिया और नारे लगाए डीएम को बुलाओ और सीएम को बुलाओ के नारे लगे। जब ये हाल उत्तर प्रदेश की लखनऊ का है तो उत्तर प्रदेश 75 जिले हैं उनकी क्या हालत होगी। यह अपने आप एक बड़ा चिंता का विषय है।इन छात्र छात्राओं की बेसिक मांगे हैं शिक्षा व्यवस्था और सड़क जिनको सरकार पूरा नही कर पा रही है।
इसी स्कूल के छात्रों ने 14 अगस्त 2026 को सड़क पर धरना दिया था। अपनी बेसिक मांगो को लेकर। GenG से ज्यादा अब Gen Alpha शिक्षा व्यवस्था की खराब सिस्टम पर लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। इसी क्रम देश के अलग अलग राज्यों में आवाज बुलंद कर रहा है, चाहे हमीरपुर, लखनऊ , फतेहपुर, कन्नौज या सीतापुर हो सब जगह से सरकार की कमियां बाहर आ रही हैं और भ्रष्टाचार को कोई अंत नहीं है।
कहीं स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं है, कही पंखे, तो कहीं शिक्षक ही नहीं है उन्हें पढ़ाएगा कौन और कहीं से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं जहां पर एक शिक्षक पूरा स्कूल चला रहा। मिड डे मील में छात्र हल्दी पानी पी रहे हैं, तो कही मेढक मिल रहा है। दिल दहलाने वाली खबरें आ रही है। ये सब खाकर बच्चे बीमार हो जाए इसका जिम्मेदार कौन लोग होंगे।
हालांकि कई जगह पर कार्यवाही भी हुई लेकिन ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सभी सरकारों को समझना पड़ेगा ये वो जेनरेशन नहीं है जिसे जो कहोगे वही करेगी। ये हर बात में लॉजिक निकलते हैं। इनसे कोई जीत नहीं सकता और ये हर बात को एंजॉय करते हैं। चाहे जंतर मंतर प्रोटेस्ट या झारखण्ड प्रोटेस्ट हो। हर जगह पर सरकार में कमियां निकाल रहे हैं, टियर गैस, वाटर कैनन में भी सरकार का करप्शन बता दिया।
अब सरकार इन Gen Alpha को क्या कहेगी 15-18 साल के बच्चे हैं। इनको तो चीन, पाक के एजेंट नहीं बता सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले दिल्ली से एक नए शब्द का आविष्कार किया 'दिमागी नक्सल' प्रधानमंत्री कहीं से भी भाषण दे लेकिन किसी को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री भी युवाओं की बात कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें