नवरात्रि का पवन पर्व चल रहा है और देश भर में हर्षोल्लास से माता रानी का उत्सव मनाया जा रहा है। कोलकाता बंगाल में चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा।
कोलकाता पश्चिम बंगाल में शनिवार शाम करीब 7-8 बजे चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में हुआ बड़ा हादसा। जिसमें 19 लोगों की जान चली गई है और 25 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है भगदड़ मचने और अफरा तपड़ी में लोगों की जान चली गई है। शाम के समय श्रद्धालुओं से पंडाल भरा था। लोग माता रानी के भजन कीर्तन कर रहे थे और माता रानी के दर्शन करने के लिए पंडाल में पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश और आंधी को लेकर पंडाल में एनाउंसमेंट हो रहा था। जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग इधर उधर भागने लगे। बारिश और आंधी के कारण पंडाल भी गिरे और एक प्रकार से भय का माहौल बन गया। जिसमें अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है और 25 लोग घायल हैं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज और अन्य हॉस्पिटल में चल रहा है।
बताया जा रहा है पंडाल में काफी भीड़ थी और वहां की गलियां बहुत संकरी थी। लोग को खुद को सुरक्षित रखने के लिए वहां से भागने लगे और उनको सुरक्षित जगह नहीं मिल पाई। इस घटना के वास्तविक कारण क्या है,जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कही न कही इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। क्या भीड़ का प्रबंधन करने के पैमानों पर जांच पड़ताल की गई थी। श्रद्धालुओं के आने जाने और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था थी।
सरकार की ऐलान किया गया है, जिन लोगों ने अपने परिवार जनों को खोया है उनको ₹ 50,000 के रूप में आर्थिक सहयोग मिलेगा। सरकार की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की गई। जो लोग चले गए अब वो वापस नहीं आ सकते हैं। उनके इस नुकसान की कोई भरपाई नहीं है।
सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हादसे की जांच करने के लिए SIT की गठन की बात कही है। जिसमें घटना की वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। मौत की संख्या आने वाले समय में बदल भी सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें