The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 ◎ ▶ ⌕FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
⚡न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

Latest from The Public Pahuch

ताज़ा खबरें लोड हो रही हैं...

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

जंतर मंतर पर अब नहीं होगा protest, सरकार ने किया De-notified

     

Janter Manter protest site

वोट चोरी के खिलाफ लगातार सीजेपी, पूरा विपक्ष और छात्र संगठन आवाज उठा रहे हैं। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

सीजेपी के लोगों के द्वारा दिल्ली पुलिस से प्रोटेस्ट करने की अनुमति लेने गए थे और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।पुलिस ने कुछ समय मांगा है। सीजेपी के प्रवक्ता ने कहा अनुमति न मिलने पर हम प्रदर्शन शुरू कर देंगे। अनुमति तो मिली नहीं लेकिन सीजेपी के लोगों के निकलते ही दिल्ली पुलिस ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिससे जंतर मंतर को प्रदर्शन करने के स्थान से बाहर कर दिया गया है। सरकार के तरफ एक कमेटी बनाकर जल्दबाजी में जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट को डिनोटिफाइड कर दिया गया।

जंतर मंतर पर लोग अपनी मांगे और विरोध का प्रदर्शन करते हैं और करते रहे हैं। सरकार की जड़े हिलाकर रख दी हैं। इससे पहले सीजेपी के प्रदर्शनों से ही शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा हुआ था। इस बार दोबारा सीजेपी वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है और CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जा रहा है। सरकार के अंदर प्रदर्शन का कितना बड़ा डर है। प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने, जंतर मंतर को प्रदर्शन करने के स्थान से हटा दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने जानकारी दी।

केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश पर एक कमेंटी बनी और जंतर मंतर को डिनोटिफाइड स्थान बता दिया गया। इसकी जगह पर रामलीला मैदान मध्य दिल्ली, बुराड़ी मैदान उत्तर दिल्ली और CBD मैदान पूर्वी दिल्ली को आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया। जहां पर लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर सकेंगें। सरकार को कही न कही प्रदर्शन को रोकना, लोगों के ध्यान को भटकना और इसे टालना है। जिससे लोगों का आक्रोश कम हो सके ज्ञानेश कुमार खिलाफ।

सरकार किसी भी हाल में प्रदर्शन को दबाना चाहती है। जिस तरह दिल्ली युद्ध की छावनी बनी है, ऐसा लग रहा है सरकार CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को न मानते हुए सरकार, कैसे अपनी मनमानी कर रही है। एक तरह से दिल्ली में अघोषित इमर्जेंसी लगी हुई है। लोग डिटेन होकर दोबारा प्रदर्शन करने पहुंच जा रहे हैं। ज्ञानेश कुमार इतना भी क्या महत्वपूर्ण है कि, सरकार कुछ भी करने को तैयार है। लोकतंत्र में देश संविधान के अनुसार चलता है और देश को कुछ लोग नहीं चला सकते हैं।

जंतर मंतर के प्रदर्शन सरकार को ज्यादा देश और देश के बाहर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। जंतर मंतर दिल्ली की कई बड़ी सड़कों और कई बड़े कांस्टीट्यूशनल इंस्टीट्यूशन को जोड़ता है। जिससे सरकार को ये अच्छा लगा रहा था और लोग पिछले आंदोलनों को भी इससे जोड़ते हैं। सरकार दोबारा ऐसी गलती नहीं करना चाहती है। रामलीला मैदान या दूसरे स्थान जहां पर बहुत ज्यादा लोगों की कनेक्टिविटी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया के समय में दूरी मायने नहीं रखती है।

सीजेपी और दूसरे छात्र संगठनों ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन और नारे लगा रहे हैं। पिछले कई दशकों से जंतर मंतर एक अधिकारिक स्थान रहा है, जहां प्रदर्शन होते रहे हैं। लोगों का शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का उनका अधिकार है। समय समय पर यहां प्रदर्शन होते रहे हैं। छात्रों, किसानों और विपक्ष ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया है। यहां के प्रदर्शनों से राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कई दशकों से यहां पर राजनीति, सामाजिक और नागरिक आन्दोलनों का स्थान रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग का शांति प्लान, दुनिया की नजरें तीन महाशक्तियों पर ,

    यह तीनों महाशक्तियों की औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक इतिहास में पहली बार हुई है। जिसमें शांति घोषणा पत्र दिया गया और इतिहास में पहली बार औपच...

भाषा / Language