जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक सुरक्षा चौकी पर हुए आतंकिय हमले की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी हैं। जिसमें जवानों के घायल होने की खबर है।
श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में 11 नवम्बर को कुलगाम के मीर बाजार के पास अखरान इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सुरक्षा चौकी पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में तीन सीआरपीएफ के जवान घायल हुए और एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। हमले के बाद से दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथियारो से लैस आतंकी घने जंगलों से निकलकर CRPF पोस्ट के पास पहुंचे और जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही के बाद आतंकी वहां से मौके पर फरार हो गए । घटना के बाद सुरक्षा बलों इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी और हमलावरों की तलाश में कई स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जांच एजेंसियों को इस हमले में लश्कर ए तैयबा संदिग्ध आतंकी मोहम्मद लतीफ भट की भूमिका पर शक है। हालांकि, उसकी संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। हालांकि ये अभी जांच का विषय है इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं है।
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट, घायल जवानों को संदिग्ध की तस्वीरें दिखाई गई थी। जिसके बाद उन्होंने पहचान किए जाने की बात कही है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के हमले की भूमिका की जांच कर रही हैं। हमले के बाद पुलिस ने कुलगाम के कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक 200 अंडरग्राउंड वर्कर्स से पूछताछ की गई जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्थानीय स्तर पर कोई मदद और सहायता दी गई है या नहीं।
NIA एजेंसी घटना स्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक सबूत लिए जिसकी जांच की जाएगी, किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। जम्मू कश्मीर में इस तरह के कई बार हमले हुए हैं। जिसमें कई बार मजदूर , पर्यटक और ज्यादातर जवानों ने इन हमलों में अपनी जान गवांई है। इसके साथ ही घटना के बाद कुलगाम और कश्मीर घाटी की निगरानी बढ़ा दी गई है। क्या आतंकी इन हमलों की जरिए दुबारा जम्मू कश्मीर में दहसत का माहौल बनाना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें