राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा। 13 नवम्बर को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली की हवा किसी जहर से कम नहीं है।
दिल्ली का ये हाल अब उसका इतिहास बन रहा है। वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 350 से बढ़कर 373 दर्ज किया गया है। AQI लगातार बढ़ रहा है। अब दिल्ली का AQI करीब 400 के पास पहुंच रहा है। इस श्रेणी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो जाती है। यह दिल्ली के लोगों के लिए किसी आपदा से कम नहीं है। दिल्ली के लोग भी इस माहौल में रहने के लिए ढल गए हैं और बिना अपने फेफड़ों की परवाह किए रह रहे हैं। इसके अलावा ये लोग कर भी क्या सकते हैं। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं। उनके लिए पंजाब का धुवां दिल्ली आ गया।
दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर हालात इतने खराब हैं कि, एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के ऊपर पहुंचते ही दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 301 से 400 के बीच में रहने पर हवा को बहुत खराब माना जाता है, जबकि 401 से 500 के बीच में रहने पर हवा को गंभीर माना जाता है। ऐसे में AQI का 375 पहुंचना दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार अगले दिन यानि शनिवार को मौसम शुष्क रहने और बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश वायु प्रदूषण को कम करने का स्थायी उपाय नहीं है।
नवंबर 2026 को सुबह 6 बजे के उपलब्ध मॉनिटरिंग डेटा के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI दर्ज किया गया, राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। 14 नवंबर की सुबह North Campus में AQI 423, IIT दिल्ली में 419, ITO में 414 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 412 दर्ज किया गया। वहीं आनंद विहार में 381, पंजाबी बाग में 394 और रोहिणी में 366 AQI रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, लोधी रोड में AQI 284 और नजफगढ़ में 278 रहा। इससे साफ है कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी अलग है।
खबरें आ रही हैं, दिल्ली के कई इलाकों में AQI रीडिंग डेटा 550 से भी ऊपर आ रहा है, लेकिन वास्तविक डेटा को छिपाया जा रहा है। दिल्ली की हवा किसी जहर से कम नहीं है और हवा सांस लेने के लायक नहीं है। लेकिन आम लोग तो उसी हवा में सांस ले रहे हैं। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली का वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।क्योंकि इनके घर में गैस चैंबर और एयर प्यूरीफायर लगे हैं। वो भी जनता से चोरी किए गए पैसे से, इनको कोई फर्क नही पड़ता।
इस जहरीली हवा से सबसे ज्यादा असर बच्चों , बुजुर्गों और सांस संबंधित पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। लंबे समय तक वायु प्रदूषण में रहने से आँखों में जलन, सांस लेने में समस्या जैसी परेशानियां हो सकती हैं। प्रदूषण से बचने के लिए अनावश्यक घर से बाहर न निकले और बाहर जाते समय अच्छी क्वालिटी वाला N95 का मास्क लगाएं। AQI अपडेट पर नजर रखें। सरकारें बस वॉर्निंग दे सकती हैं और इससे निपटने के बजाय, पंजाब के किसानों पर आरोप लगा दो। पराली जलाने से पंजाब का धुवां दिल्ली पहुंच गया और वायु गुणवत्ता खराब हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें