आज दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में हो रहे हैं। पूरा रामलीला मैदान और सड़कों पर लोगो की भीड़ है। चारों तरफ भीड़ दिख रही है।
रामलीला मैदान के मंच पर इंडिया गठबंधन के सभी नेता एक साथ दिखाई दिए। जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और बहुत सारे नेता मंच पर पहुंचे। रामलीला मैदान में चारों तरफ आवाजें गूंज रही हैं और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लग रहे हैं। सारे नेता एक ही खुली गाड़ी पर सवार होकर, रैली के दौरान कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा रहे थे। इस रैली में सिविल सोसाइटी, नेता , एक्टिविस्ट, आर्मी के रिटायर्ड ऑफिसर, आम लोग और साधु संत भी दिखाई दिए।
इतिहास में ऐसे प्रदर्शन बहुत कम देखने को मिलते हैं, जहां लोकतंत्र को बचाने और वोट चोरी को रोकने के लिए हुए हो। विपक्ष में उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है। राहुल गांधी का साफ तौर पर कहना था। यह आंदोलन लोकतंत्र बचाने और वोट चोरी रोकने के लिए हो रहा है। लोग शांतिपूर्वक अपने दलों के साथ ग्रुपों में आए, बिना किसी वायलेंस के अपने आप को प्रेजेंट किया। पूरा रामलीला मैदान लोगों से भरा था।
इतिहास में शायद पहली बार इतना बड़ा प्रदर्शन, चुनाव आयोग के विरोध में हुआ हो। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जितना करप्ट और इतना बड़ा क्राइम, किसी चुनाव आयोग ने नहीं किया होगा। लोकतंत्र को दुनिया भर में बदनाम किया है। किस तरह से अब पीलीभीत में वोट की हेरा फेरी की जा रही थी। सामने आने पर कुछ अधिकारियों को हटाया गया है। आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है और अपने ही सिस्टम पर सवाल उठाएं है।
उत्तर प्रदेश में 1.27 लाख वोट काट दिए गए हैं जिसमें हिंदुओं के वोट काटे गए हैं। योगी जी को अब याद आ रहा है। जिस पर अखिलेश यादव कहते हैं। उन्हें भी इस मंच पर आना चाहिए। ये बात अखिलेश यादव ने योगी जी के लिए कहा। किस तरह से मतदाता सूची में नामों में उलट फेर किये गए हैं। उनके ट्विट की भाषा क्या है। ये सब सबके सामने है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें