The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 ◎ ▶ ⌕FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
⚡न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT
# मौसम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
# मौसम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 सितंबर 2026

नेपाल में फ्लैश फ्लड की तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 🇮🇳🇳🇵5 वां राहत विमान 5.5 टन दवाइयों के साथ रवाना

 

भारत का 5वां विमान 5.5 टन दवाइयों के साथ पहुंचा नेपाल

  नेपाल में 26 अगस्त को आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने नेपाल को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। लगातार बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच भारत ने नेपाल को राहत मदद सामग्री  और 5.5 टन दवाइयां भेजी हैं।

भारत की तरफ से लगातार नेपाल को राहत मदद सामग्री पहुंचाई जा रही है। 2 सितंबर को भारत का 5 वां  विमान रवाना हुआ। जिसने 11 सदस्यीय रेस्क्यु टीम स्पेशल इक्यूपमेंट के साथ और 5.5 टन दवाइयां पहुंचाई गई। एक्टरनल अफेयर्स मिनिस्टर जयशंकर प्रसाद ने यह जानकारी साझा की। इसके साथ ही नेपाल को अभी तक 68 टन राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। भारत ,नेपाल को हर संभव मदद करने की कोशिश करता है। जब भी नेपाल किसी मुश्किल समय में होता है तो भारत अपनी तरफ से मदद भेजता है।

नेपाल इस समय अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। लगातार जान मान की हानि हो रही है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2 सितंबर बुधवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है। जिसमें कम से कम 348 से ज्यादा लोगों के शवों को चितवन से, पूर्व नवलपरासी से 217, पश्चिम नवलपरासी से 190 और नवाकोट से 155 शवों को बरामद किया गया था। ठीक इसी प्रकार गोरखा से 66 शव, धादिंग से 59, रसुवा से 45 और तनाहु से 38 शवों को बरामद किया गया था।

नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक फ्लैश फ्लूड में मरने वाले 1,113 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम और जांच सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। जिसमें 95 लोगों के शवों को उनके परिजनों को सौंपा गया है। अभी ऐसे 911 शव हैं जिनकी पहचान नहीं हो पाई है और नेपाल पुलिस के द्वारा इन लोगों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है जिससे उनके परिजनों को पहचानने में मदद मिल सके।

नेपाल की सिक्योरिटी फोर्सेस के द्वारा 6, 541लोगों को रेस्क्यु किया गया है। यह ओपरेशन लगातार चलाए जा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस ने बताया अभी भी 4,858 लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। नेपाल पुलिस और रेस्क्यु टीम मिलकर ऑपरेशन चला रही हैं। नेपाल फ्लैश फ्लड में ऐसी ख़ौफनाक तस्वीरें सामने आ रही जो हर किसी के दिल को झकझोर दे रही हैं। 

भारत और नेपाल के सदियों पुराने और पारंपरिक रिश्ते रहे हैं। भारत और नेपाल सीमाएं खुली रहतीं हैं लोगों का जन संपर्क एक दूसरे से रहता है। इसके साथ ही सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक अच्छा संबंध रहा है। जून 2026 में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत का दौरा किया जिसमें उन्होंने भारत और नेपाल के विकास को लेकर समीक्षा की जिसमें ऊर्जा व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।


शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

नेपाल में कुदरत का विनाशकारी खेल मचा रहा तबाही: ग्लेशियर का निचला हिस्सा टूटने और Bhote koshi river में मलबा जमा होने से आई प्रलयकारी बाढ़, Nepal flash floods

 

नेपाल में भारी जान मान का नुकसान

 नेपाल में कुदरत का विनाशकारी खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आने वाले कुछ दिनों में इसका और भी रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। ऐसा वहां के डिजास्टर मैनेजमेंट और पुलिस की रिपोर्ट से अनुमान लगाया जा सकता है। 

प्रलय की शुरूवात 26 अगस्त 2026 को नेपाल के langtong lirung ग्लेशियर के उत्तर ढलान का निचला हिस्सा टूटने और इसका मलबा bhote koshi river में जमा होने से बताया जा रहा है। नदी का पानी इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा था कि लोगो को भागने तक मौका नहीं मिला। नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो AI जनरेटेड है। लेकिन सच यही है ये वीडियो AI जनरेटेड नहीं हैं। ये तबाही का मंजर किसी डिजास्टर मूवी के सीन से कम नहीं है। इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई और लाखों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इस प्रलयकारी बाढ़ की वजह से नेपाल में काफी ज्यादा जान मान का नुकसान हुआ है। नेपाल के रिपोर्ट के अनुसार अबतक 616 लोगों की जान चली गई है जिसमें ,2500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। यह संख्या बढ़कर इससे ज्यादा भी हो सकती है। बताया जा है अबतक 93,000 से ज्यादा लोग इस प्रलयकारी बाढ़ से प्रभावित हैं। बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है और लोगों सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। यह आंकड़ा आने वाले समय में बदल भी सकता है। 

नेपाल की ऐजेन्सी के द्वारा लगातार रेस्क्यु ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं। जिसके द्वारा लोगों को निकाल कर सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। इस विनाशकारी बाढ़ ने न केवल लोगों की जान मान को नुकसान पहुंचाया बल्कि नेपाल के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को तहस नहस कर दिया है। चाहे हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट, सड़के, डैम, घर या पुल हो सबकुछ बर्बाद कर दिया है। नेपाल के विकास के लिए यह एक बड़ा जख्म है। जिसको भरने में कई साल लग सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के प्रलयकारी बाढ़ में भारतीय नागरिकों मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है जबकि 320 भारतीयों से संपर्क टूटने और लापता होने की खबर है अभी उनकी तलाश की जा रही है। ये लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे और अचानक बाढ़ आने के कारण वही फंस गए हैं। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और निकाला जा रहा है।  इसमें से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है जिसमे से 21 तमिलनाडु के यात्री हैं और 63 हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले लोग थे जिनको निकाला गया है । लगातार रेस्क्यु ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं। लोगों के दैनिक जीवन के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है 

नेपाल में इस प्रलयकारी बाढ़ के पीछे आने के कई कारण हो सकते हैं langtang lirung ग्लेशियर का उत्तर ढलान के निचले हिस्से के खिसकने के साथ ही मिट्टी, मलबा और बर्फ के नदी में जमा होने से पानी का बहाव तेज हुआ और इस विनाशकारी घटना ने जन्म लिया। क्लाइमेट चेंज भी इसका कारण हो सकता है। अभी भी विनाशकारी बाढ़ थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। लोगों दहसत का माहौल है। दिल को झकझोर देने वाले तस्वीरें सामने आ रही हैं। यह अपने आप एक किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है। इस बाढ़ का प्रभाव चीन और भारत के कुछ इलाकों पर पड़ सकता है।




बुधवार, 5 अगस्त 2026

असम में बाढ़ का कहर लाखों लोगों का जीवन हुआ प्रभावित

 


असम में बाढ़ का कहर पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी अपने उफान पर होने कारण,लाखों लोगों का  जन जीवन प्रभावित हुआ है। लोगों के खाने पीने का सामान तबाह हो गया है। गांव,घरों में पानी भर गया है और लोग छतों पर रह रहे हैं। बाढ़ के आने से बहुत कुछ नुकसान होने का डर रहता है। जानवरों को बह जाना, सांप कीड़ों का निकलना और जान मान का खतरा रहता है।फिलहाल अब बाढ़ का पानी धीरे धीरे कम हो रहा है।

  आंकड़ो के अनुसार असम में अब तक 89 से ज्यादा लोगों को बाढ़ के कारण जान गंवानी पड़ी है। यह कोई बड़ी त्रासदी से कम नहीं है। इस बाढ़ के कारण लगभग 1.22 लाख लोग 10 जिलों में प्रभावित हुए हैं। राज्य और केंद्र सरकार की जो भी बचाव कार्य के लिए पुलिस होती है, NDRF और SDRF  लगातार बचाव अभियान चला रही हैं और लोगों को बचाया जा रहा है। इस बाढ़ से प्रभावित लगभग 1,53492 हैक्टेयर क्षेत्र की फसल प्रभावित हुई है और बाकी बची फसल पानी के साथ बह गई है। 

  सरकारी आंकड़े की बात करें तो 1.22 लाख में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिला शिवसागर है जिसमें 55,200 इसके अलावा 34,050 चराईदेव और 20,200 लोग जोरहाट में प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को राहत शिविर में लगभग 12000 लोगों को खाना पानी और दवाई आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है और 38 शिविर कैंप की स्थापना की गई है। हालांकि कई स्थानों पर राहत सामग्री की कमी के कारण लोगों ने शिकायत की है।

  इस बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है इसकी साथ उनकी आजीविका बहुत प्रभावित हुई है। लोगों के घरों और छतों पर पानी पहुंच गया है। यह बाढ़ कोई इस साल नहीं पिछले कई सालों से हो रहा है और इसी तरह बचाव कार्य चलता आ रहा है। हर साल लोगों की मेहनत बाढ़ के पानी के साथ बह जाती है। वहां के छात्र संगठन का आरोप है कि सरकार कोई प्रभावी कदम नहीं उठती है। जिसके कारण बाढ़ नही रुकती है और हर साल तबाही का नया मंजर लाती है।

   सरकार की सहायता के साथ NGOs और फाउंडेशन भी असम बाढ़ में राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। बहुत लोग इस बचाव राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। हर साल यही बाढ़ का मंजर होता है। इसके बावजूद भी सरकार कोई प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रही है। यह केवल असम में ही नहीं पंजाब, बिहार के कुछ जिलों में हर साल यही मंजर होता है। सरकारें आई और बदल गई लेकिन यह मंजर नहीं रुका।

CJP ने 48 घंटे का दिया Altimatem CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे! राहुल गांधी लगातार हमलावर बीजेपी और चुनाव आयोग पर

    चुनाव आयोग की सच्चाई सामने आने के बाद देश भर में राजनीतिक पारा बढ़ गया है। विपक्ष पूरी तरह से बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हो गया है।...