The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏 FOLLOW
☁️मौसम
▶️वीडियो
न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

The Public Pahuch
FOLLOW
ADVERTISEMENT

सोमवार, 31 अगस्त 2026

NEET PG 2026 परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर मचा हंगामा, 2,445 अभ्यार्थियों की होगी दोबारा परीक्षा

   

नीट पीजी 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ी

  एक बार फिर मेडिकल का एंट्रेंस एग्जाम करा रही एजेंसियां सुर्खियों में आ गई हैं। नीट पीजी का पेपर National Board of Examination in Medical Sciences (NBEMS) करा रहा था। जिसकी खामियों पर सवाल उठ रहे हैं। इतना सबकुछ होने के बाद भी ये एजेंसियां सुधारने को तैयार नहीं हैं।

30 August 2026 को नीट पीजी का एंट्रेंस एग्जाम का पेपर होना था। पेपर शुरू होने से पहले ही कई सेंटर्स पर अभ्यर्थियों को टैक्निकल समस्याओं का सामना करना पड़ा। जयपुर में नीट पीजी परीक्षा के दौरान गड़बड़ियां सामने आयी हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही बिजली चली गई। इसी तरह से कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ा। बार बार बिजली जाने से कंप्यूटर्स बंद हो गए और परीक्षा के दौरान यह समस्या कई बार हुई। डॉक्टर्स का आरोप है कि कंप्यूटर सिस्टम में कई जगह 2-3 और कई जगह 5-6 आने के बाद कंप्यूटर सिस्टम अपने आप बंद हो गया।

परीक्षा शुरू होने का समय 9 बजे था लेकिन परीक्षा 10 बजे से शुरू हुई। 2 घंटे तक परीक्षा चलने के दौरान बार बार गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी मुश्किलें खत्म नहीं हुई, जिसके बाद छात्रों ने इसका विरोध जताया और उसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया है। जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द हुई है उसको दोबारा 5 september 2026 को कराया जाएगा। इस परीक्षा में 2,445 परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा देंगे।

डॉक्टर्स का आरोप है परीक्षा सेंटर पर अधिकारी नहीं थे। जिनकी निगरानी में यह सिस्टम था। परीक्षा के दौरान कई समस्याएं आई। तब ये अधिकारी मौजूद नही थे। नाराज छात्रों ने सिस्टम पर सवाल उठाए। कंप्यूटर स्क्रीन पर बार बार लाइट आने और जाने पर अभ्यर्थियों इसकी ट्रांसपेरेसी और सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। इससे पेपर लीक की भी आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि छात्रों को ओर से जताई गई आशंका फिलहाल एक आरोप है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ECI में SIR को लेकर मतभेद, दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार दर्ज कराई औपचारिक आपत्तियां फिर भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

    इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के काले कारनामों का खुलासा The Indian Express की रिपोर्ट में हुआ है। जिसमें SIR (special intensive revisio...