कितनी सरकारें आई गयी , कुछ ने काम किया कुछ ने नही।देश कभी तेजी से आगे बढ़ा,कभी रुक सा गया। सभी सरकारों ने अपने अपने दावे किये , कभी पूरे हुए कभी नहीं।यही सिलसिला चलता रहा,शायद आगे भी चलता रहेगा। पर आम लोगों की जिन्दगी जैसी तब थी, वैसी ही शायद आज है।कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला आम लोगों के लिए। अमीर, अमीर होते चले गए ,गरीब मध्यम वर्ग में तो आ गए पर उनकी स्थिति गरीब से भी खराब है। वे लोग न तो अमीर बन पाए और न ही गरीब, शुरु से लेकर आजतक बीच में ही पिसते रहे। कहने को तो कागज पर बहुत काम हुआ पर जमीन पर कुछ नहीं। हॉस्पिटल्स, कॉलेजेस और यूनिवर्सिटी बनते रहे हैं लेकिन ये सब नेताओं और अमीरों के लिए और उनके बेटों के लिए क्वालिटी नहीं दे पाएं। ये लोग अपने बेटों को पढ़ाने के लिए विदेश भेजते हैं और खुद बीमार हो जाएं तो विदेशों में इलाज करवाते हैं। जो नेता संसद में खड़े होकर समोसा चाय पानी रिचार्ज और युवाओ के मुद्दों को उठाते थे। ईमानदारी का डंका बजाते थे। आज वही नीट ,SSC जैसे युवाओं के मुद्दों पर चुप हैं। बाबू भैया सब रुपयों और सत्ता का खेल है ।फिर वही पुराना सवाल आम लोगों का क्या। आम लोगों ने तो बनवाया नहीं एजुकेशन और हेल्थ संस्थानों को। जो उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं है। देश को चलने वाले जितने भी लोग हो चाहे नेता ,उद्योगपति या आला अफसर,इन सभी का हाथ है देश के बड़े संस्थानों को बनाने में। इन सब करप्ट और भ्रष्ट लोगों को पता है।जो भी हमने देश में बनाया है, वह अच्छा नहीं।इसी कारण ये लोग विदेश जाते हैं, चाहे पढ़ाई करना हो या इलाज करवाना हो। यही विकास का सबसे बड़ा सबूत है। देश के सब लोग करप्ट और भ्रष्ट नहीं हैं लेकिन जो है वो बहुत कुछ कंट्रोल करते हैं। आज आप देख लो कोई अपनी समस्याओं को लेकर धरना नही कर सकता है। जबकि यह हमारा अधिकार है।हम शांतिपूर्वक किसी का भी विरोध कर सकते हैं यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लोगों को जाति धर्म और मंदिर मस्जिद नहीं,उनको स्किल्स सिखाओ, रोजगार दो जिससे देश का विकास होगा। देश का विकास तो हो रहा है पर आम लोगों का नहीं , नेताओं का और कुछ बड़े आला अफसरों का। सारा विकास का रुपया इन्हीं सब के पास है।अब मैं देख पा रहा हूं कि नया यूथ इन सब बातों को समझ पा रहा है लेकिन इसमें देश के भविष्य के हित विषयों पर बात होनी चाहिए। देश हमेशा रहेगा, लेकिन ये लोग नहीं रहेंगे। देश किसी के भी हाथ में रहे । वह देश का सेवक बनकर काम करे ,भगवान बनकर नहीं। देश की अर्थव्यवस्था 4th से 6th नम्बर पर आ गई है। हालात कैसे भी हो आम जनता को सच बताना चाहिए, और जनहित के मुद्दों पर बात होनी चाहिए। कोई पक्ष और विपक्ष आम लोगों के मुद्दों पर बात नहीं करना चाहता है। समय एक सा नही रहता है। बदलाव ही प्रकृति का नियम है।इसका कारण कुछ भी हो सकता है,और शुरूवात कही से भी।
The Public Pahuch
शनिवार, 23 मई 2026
Cacokroach News
रविवार, 17 मई 2026
जिसने दिया है ये जीवन
जिसने दिया है, जीवन ये मुझको।
कैसे भूल जाते, हम उनको।
अनमोल रतन है, जीवन सबका।
बार बार है, न ये मिलता।
याद है करते, हम उनको।
जिसने दिया है , जीवन ये मुझको।
मां बाप से बढ़कर, कोई नहीं होता ।
दुनिया का दिखावा, कम नहीं होता।
कष्ट न होने दो, तुम उनको ।
जिसने दिया है, जीवन ये मुझको।
पाई पाई जोड़कर, तुमको पढ़ाते हैं।
खुद का मन मार कर, तुमको बढ़ाते हैं।
उनके बुढ़ापे का , तुम ही सहारा हो।
जिसने दिया है, जीवन ये मुझको।
कैसे भूल जाते, हम उनको।
सौरभ कुमार
शनिवार, 16 मई 2026
आओ दीपों को लेकर हम
आओ दीपों को लेकर हम, आगे बढ़ते जाएं।
जाति धर्म के अंधियारे से, सदा दूर हम हो जाएं।
इसकी विविधता जिसने देखा, उसमें वो खो जाये।
इतना बड़ा देश मेरा, फिर भी प्यार रह पाये।
जो हो देश के हित में, वो हम करते जाये।
आओ दीपों को लेकर हम, आगे बढ़ते जाएं।
सब कर्तव्यों से बढ़कर भी, देश की सेवा हो।
जहां रहे भी हम, वहां देश का नाम हो।
हिंदू मुस्लिम, सिख ईसाई, हिंदुस्तानी कहलायें।
आओ दीपों को लेकर हम, आगे बढ़ते जाएं।
सब धर्मों को माने हम, इसमें कोई बैर नहीं।
संभव है यह भारत में, बाकी कहीं और नहीं।
अपने देश का कर्ज हम, प्यार बांट कर भर जाएं।
आओ दीपों को लेकर हम, आगे बढ़ते जाएं।
सौरभ कुमार
Privacy policy
Privacy Policy for The Public Pahuch
Privacy Policy
Last Updated: May 17, 2026
Welcome to The Public Pahuch. Your privacy is important to us. This Privacy Policy explains how information is collected, used, and protected when you visit our website.
Website Information
Blog Name: The Public Pahuch
Website URL: thepublicpahuch73.blogspot.com
Contact Email: saurabh58286@gmail.com
Information We Collect
When you visit our website, certain information may be collected automatically, including:
Your IP address
Browser type
Device information
Pages visited
Time spent on the website
If you contact us through email or comment sections, we may collect your name and email address.
The collected information may be used to:
Improve website content and user experience
Respond to user queries
Monitor website performance
Prevent spam and misuse
Cookies
The Public Pahuch may use cookies to improve user experience. Cookies are small files stored on your device that help analyze web traffic and personalize content.
You can disable cookies through your browser settings.
Google AdSense
We may use Google AdSense to display advertisements. Google may use cookies to show ads based on your interests and previous visits to websites.
You can learn more about how Google uses data here:
Third-Party Links
Our website may contain links to other websites. We are not responsible for the privacy policies or content of third-party websites.
Data Protection
We try to protect your information and maintain website security. However, no internet transmission is completely secure.
Children's Privacy
The Hindi Yug does not knowingly collect personal information from children under 13 years of age.
Consent
By using our website, you consent to this Privacy Policy and agree to its terms.
Changes to This Privacy Policy
We may update this Privacy Policy from time to time. Any changes will be posted on this page.
Contact Us
If you have any questions regarding this Privacy Policy, you can contact us at:
Email: saurabh58286@gmail.com
असम में बाढ़ का कहर लाखों लोगों का जीवन हुआ प्रभावित
असम में बाढ़ का कहर पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी अपने उफान पर होने कारण,लाखों लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ है। लोगो...
-
BJP का गढ़ कहा जाने वाला बांकीपुर का किला जन स्वराज पार्टी,प्रशांत किशोर ने भेद दिया है। भारतीय जनता पार्टी आज पहली बार चुनाव हारा है और...
-
मेदांता hospital sonam wangchuk पेपर लीक को लेकर हो रहे लगातार आंदोलन, दिल्ली में जंतर मंतर पर बड़ा बयान आया है। जिसमें सोनम वांगचुक ने क...
-
आओ दीपों को लेकर हम, आगे बढ़ते जाएं। जाति धर्म के अंधियारे से, सदा दूर हम हो जाएं। इसकी विविधता जिसने देखा, उसमें वो खो जाये। इतना बड़ा देश...