आज सुबह अरुणाचल प्रदेश के धेमाजी जिले में फायरिंग की गई जिसमें असम के 18 लोगों के घायल होने की खबर है और 4 गंभीर रूप से घायल है जिनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला कथित तौर पर अतिक्रमण का है । जिसमें बाहर के कुछ लोग आकर मिगमंग बस्ती में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दुर्गेश्वर पाटिर, रोहित डोले, नागराज डोले, बिग्गेश्वर पाहिर, पामे पेगू, संजय त्यायोंग और जन डोले समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इन लोगों गोगामुख ग्रामीण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
इस घटना के बाद सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और इसके पीछे की परिस्थिति को समझने की कोशिश कर रही है। हालांकि कथित तौर पर अतिक्रमण का मामला माना जा रहा है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है,इसके पीछे कौन लोग हैं और किन हथियारों का इस्तेमाल किया। फिलहाल सीमा के क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।