The Public Pahuch

The Public Pahuch
सटीक खबर, आपकी पहुँच
विश्वसनीय  |  निष्पक्ष  |  जनहित
f 𝕏
📰ई-पेपर
☁️मौसम
📻रेडियो
🔴लाइव टीवी
▶️वीडियो
न्यूज़ शॉर्ट्स
⚡ BREAKING NEWS
The Public Pahuch की बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें...
मुख्य खबर
मुख्य खबर

आपकी प्रमुख खबर की बड़ी और आकर्षक हेडलाइन यहां दिखाई जाएगी

▣ आज | The Public Pahuch

टॉप न्यूज़

और देखें →
News
रक्षा

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबर और महत्वपूर्ण अपडेट

आज | The Public Pahuch
News
मौसम

मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए पूरी जानकारी

आज | The Public Pahuch
News
राजनीति

राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई

आज | The Public Pahuch
ADVERTISEMENT
होम
वीडियो
🔴लाइव टीवी
न्यूज़ शॉर्ट्स
मेन्यू
Jharkhand आंदोलन जेपीएससी और जेएसएससी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jharkhand आंदोलन जेपीएससी और जेएसएससी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 9 अगस्त 2026

कौन हैं देवेन्द्र नाथ महतो? JPSC - JSSC आंदोलन से चुनावी राजनीति तक पूरा सफर

JPSC और JSSC पेपर लीक और छात्रों का प्रदर्शन

 झारखंड में 14 वीं JPSC परीक्षा भर्ती में अनियमित रूप से हो घोटालों को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है। जिसका आज 17 वां दिन हो गया है छात्र आंदोलन और सरकार के बीच बात चीत चल रही है लेकिन अभी तक सरकार किसी निर्णायक मोड़ तक नहीं पहुंची है। आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है और छात्र जुड़ते जा रहे हैं। छात्रों का कहना है जब तक सरकार हमारी मांगे को नहीं सुनती है हम यहां से उठने वाले नही हैं। सरकार के रवैए के बाद छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने का, छात्रों से अपील किया है और आंदोलन को सफल बनाया जा सके। ऐसी हालत देश के हर एक राज्य में है। छात्रों का हाल बेहाल है, मगर नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है। जब शिक्षा बजट का सारा पैसा वोट खरीदने में लगा देंगे तो देश में छात्रों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी का यही हाल होगा। छात्रों का कहना जब से झारखंड नया राज्य बना है तभी से भ्रष्टाचार, पेपर लीक घोटाला,  परीक्षा भर्ती घोटाला आज तक फलता फूलता रहा है।

देवेन्द्र नाथ महतो का बिगड़ता स्वास्थ्य 

आंदोलन लगातार पिछले 17 दिनों से चल रहा है। इस आंदोलन में भूख हड़ताल कर रहे देवेन्द्र नाथ महतो को 8 दिन पूरे हो गए हैं। सोनम वांगचुक के कहने पर इन्होंने पानी पिया। उनकी हालत लगातार गिरती जा रही है और डॉक्टर की टीम वाइटल चेक कर रही है। आठ दिनों मे लगभग 8-10 किलो वजन कम हो गया है। सुगर लेवल बढ़ गया है। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टर की जांच टीम पहुंची और उसके साथ सिटी SP, ADM और अन्य अधिकारी पहुंचे जिन्होंने उन्हें हॉस्पिटल भर्ती होने की सलाह दी। लेकिन देवेन्द्र नाथ महतो ने मना कर दिया। उन्होंने कहा 'इसी सफेद कफ़न से लिपट जाएंगे लेकिन यहां से नही उठेंगे' जब तक सरकार छात्रों की मांगे नहीं सुनेगी। सरकार द्वारा गठित की गई टीम के मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडे, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल पर बात की और देवेन्द्र नाथ महतो का हालचाल जाना और अनशन तोड़ने का आग्रह किया।

मीडिया के पूछे जाने पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा सरकार द्वारा गठित की गई टीम और आंदोलनकारी छात्रों के बीच जो भी जेएसएससी और जेपीएससी पेपर भर्ती को लेकर बात चीत एक सकारात्मक दिशा में हुई है।

राजनीतिक शुरूवात 

देवेन्द्र नाथ महतो अपने राजनीतिक करियर की शुरूवात 2015 छात्र राजनीत से की थी। ये छात्रों और सामाजिक मुद्दों को लेकर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ये झारखण्ड के रांची जिले से आते हैं। इनका ग्रेजुएशन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची से हुआ है।झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) संगठन के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष है। 2024 में इन्होंने विधानसभा चुनाव JLKM के उम्मीदवार के रूप मे  सिल्ली विधानसभा से लड़ा और तीसरी स्थान पर रहे। इसके इन्होंने दोबारा रांची लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप चुनाव लड़ा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1.32 लाख वोट मिले जिसमें ये तीसरे स्थान पर थे।


JPSC विवाद में बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते गिरफ्तार

  झारखण्ड में अनियमित जेपीएससी परीक्षा भर्ती को लेकर लगातार छात्र आंदोलन बढ रहा था। आज 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा का घेराव करने एलान कि...